
देहरादून : देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीडीएलएफ) के 5वें संस्करण की शुरुआत। अगाथा क्रिस्टी की कालातीत साहित्यिक विरासत को समर्पित आकर्षक सत्रों की एक श्रृंखला के साथ हुई, इस वर्ष, डीडीएलएफ ने अगाथा क्रिस्टी की रहस्यमयी और जादुई दुनिया को साहित्यिक उत्साही लोगों तक पहुंचाने के लिए हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में संपन्न हुए अगाथा क्रिस्टी फेस्टिवल के साथ साझेदारी कर दिन की शुरुआत सौम्या कु लश्रेष्ठ और डॉ रूबी गुप्ता द्वारा ‘अगाथा क्रिस्टी एंड हर रेलेवंस टुडे’ नामक सत्र से हुई।
लेखिका और आईएमए में प्रोफेसर डॉ. गुप्ता ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा करते हुए कहा, “सभी बच्चों से मैं यही कहना चाहूंगी कि अपने आप को एक ही क्षेत्र में सीमित न रखें। सुनिश्चित करें कि आप जिस क्षेत्र से प्यार करते हैं उसे ही चुनें। मैं एक बोरिंग प्रोफे सर नहीं बनना चाहती थी, इसलिए मैंने अकादमिक किताबें लिखना शुरू कर दिया। मैंने खुद को कुछ अलग चुनने की चुनौती दी, और इस तरह मैंनेमिस्ट्री की दुनिया में कदम रक्खा।
“डॉ. रूबी ने अगाथा क्रिस्टी की किताबों के साथ अपने शुरु आती दौर पर भी प्रकाश डाला और कहा, “जबजब मैंने अगाथा क्रिस्टी की किताब पढ़ी, मेरी दुनिया समृद्ध हो गई। उनकी किताबें एक पहेली की तरह हैं जिन्होंने मुझे रहस्य की ओर बहुत प्रभावित किया है। इसी तरह मैंने क्राइम राइटिंग की शुरुआत करी।”दिन का दूसरा सत्र ‘अगाथालॉजी – द लाइफ, लिटरेचर, एंड लिगेसी ऑफ अगाथा क्रिस्टी’ के साथ जारी रहा। अगाथा क्रिस्टी विशेषज्ञ डॉ. मार्क एल्ड्रिज, डॉ. मंजिरी प्रभुऔर प्रशंसित भारतीय फिल्म निर्माताविशाल भारद्वाज, जिन्होंनेसत्र मेंवर्चुअली भाग लिया, नेअगाथा क्रिस्टी के काम और प्रभाव के विभिन्न पहलुओ पर बातचीत करी ।
डॉ. मार्क एल्ड्रिज ने क्रिस्टी के लेखन से अपना संबंध साझा करते हुए कहा, “मैं उसी शहर से हूं जहां अगाथा का जन्म हुआ था। मेरी मां अगाथा क्रिस्टी की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं और उनके इसी शौक ने मुझे अगाथा क्रिस्टी की किताबों की ओर आकर्षित किया।” उन्होंनेक्रिस्टी की कहानियों में प्रेम और रिश्तों के महत्व पर भी जोर दिया। अपने सम्बोधन के दौरान डॉ. मंजिरी प्रभुने अगाथा क्रिस्टी की अनूठी लेखन शैली के बारे में बताया और कुत्तों के प्रति उनके प्यार के प्रति गहरी प्रशंसा व्यक्त की। विशाल भारद्वाज ने अपनी हालिया ओटीटी रिलीज ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ द सोलांग वैली’, जोएक क्रिस्टी-प्रेरित रूपांतरण है, पर चर्चाकरी। उन्होंने अगाथा क्रिस्टी की सार्व भौमिक अपील पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अगाथा क्रिस्टी हर किसी की पसंदीदा रहीं हैं, और हम उनकी किताबें पढ़ते हुए बड़े हुए हैं।उनका कथानक और चरित्र बेजोड़ हैं।
मेंबस यह कहना चाहूंगा की जिसने भी अगाथा क्रिस्टी की किताबें नहीं पढ़ीं, वह अपने जीवन में कुछ कीमती खो रहा है।”सरेदिन पूर्व दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार, जिन्होंने निर्भया मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, द्वारा ‘ए कॉप इन क्रिके ट – इनसाइट्स इनटू करप्शन इन क्रिके ट’ विषय पर एक सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन मुकेश त्यागी द्वारा किया गया। नीरज कुमार नेअपने अनुभव साझा किए और जो सही है उसके लिए खड़े होने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “निर्भया मामले ने कई कानूनों और नियमों के कई पहलुओ को बदल दिया। यह देश के इतिहास में हुए सबसे भयानक अपराधों में से एक था। मैं यहां मौजूद युवा पीढ़ी को सुझाव देना चाहूंगा कि अगर आपनेकु छभी गलत नहीं किया है, तो हमेशा डटे रहें और कभी पीछेन हटें।”नीरज कुमार ने अपनी नवीनतम पुस्तक, ‘ए कॉप इन क्रिके ट’ के बारेमेंभी बात करी, जो क्रिके ट मेंमैचफिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग की दुनिया पर प्रकाश डालती है।प्रमथ राज सिन्हा द्वारा ‘लर्नडोंट स्टडी – लर्निंग एं ड अनलर्निंग इन द 21 सेंचुरी’ विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र भी आयोजित किया गया।
सत्र का संचालन एचएस मान नेकिया। प्रमथ राज सिन्हा नेअशोकायूनिवर्सिटी की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए भरोसे मंद मीडिया और लिबरल आर्ट्स शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद ‘लव एं ड रिबेलियन इन डिस्टोपिया – ए लिटरेरी एक्सप्लोरेशन’ शीर्षक वाले मनोरम सत्र में, लेखिका मोना वर्मा, हर्षाली सिंह और मानिक कौर नेअपनी अंतर्दृष्टि साझा की। हर्षाली सिंह नेप्यार और विद्रोह के बीच संबंध पर जोर दिया और बताया कि कै से उनके संबंधित पात्र सवालों के माध्यम से बदलावके लिए उत्प्रेरक हैं। मानिक कौर ने मीडिया और समय अवधि से परे प्रेम की सार्वभौमिक भाषा पर चर्चाकी।मोना वर्मानेमहिला लेखकों की उभरती भूमिका पर बात करतेहुए पुरुष लेखकों के ऐतिहासिक प्रभुत्व औरआज के समय में महिला लेखकों की बढ़ती उपस्थिति के साथ साहित्य के अर्थ में परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया। डीडीएलएफ के दूसरेदिन विभिन्न कार्यशालाएं भी आयोजित हुईं, जिनमें नायाब मिधा द्वारा स्पोकन वर्डपोएट्री पर ‘किंत्सुगी’ नामक एक कार्यशाला, और डॉ. मार्क एल्ड्रिज द्वारा डिटेक्टिव फिक्शन पर ‘द प्लॉटथिकनेस’ नामक एक कार्यशाला शामिल थीं।’द मिथिक टेपेस्ट्री ऑफ इंडियन एपिक्स’ नामक सत्र मेंडॉ. बिबेक देबरॉय और अक्षत गुप्ता वक्ता के रूप में मौजूद रहे, और इसका संचालन प्रशांत कोचर ने किया। डॉ. देबरॉय नेरामायण और महाभारत को इतिहास के रूप में संदर्भित करने की प्राचीन परंपरा पर प्रकाश डाला, जबकि अक्षत गुप्ता नेसात चिरंजीवियों के बारे में अपनी पुस्तकों की त्रयी पर चर्चा की, जिन्हें आज की पीढ़ी अक्सर नजरअंदाज कर देती है।शाश्वती तालुकदार द्वारा संचालित ‘द क्रिएशन ऑफ़ मॉडर्नसिटीज़’ नामक सत्र मेंस्वप्ना लिडल, मनदीपराय, लोकेश ओहरी और अनमोल जैन मौजूद रहे।
इस सत्र में औपनिवेशिक आधुनिकता को आकार देने में भारतीयों की भूमिका, किसी स्थान के इतिहास में योगदान देने वाले नवागंतुकों की अवधारणा और मसूरी जैसे शहरों में स्थायी संरचनाएं के बारे में चर्चा हुई।डॉ. मंजिरी प्रभुका एक और सत्र ‘क्लैन्डस्टाइन एं ड क्रॉनिकल्स: ए जर्नी इनटू द वर्ल्डऑफ डिटेक्टिवफिक्शन’ विषय पर आयोजित किया गया, जिसका संचालन मोना वर्मा ने किया। इसके बाद उद्यमशील रचनात्मक लीडर निर्मिका सिंह द्वारा ‘और सुनो’ शीर्षक सेएक काव्य प्रदर्शन देखा गया।नायब मिधा, निर्मिका सिंह, अनामिका सिंह, महक गोयल और सौम्या कु लश्रेष्ठ की मौजूदगी मेंआयोजित’हरस्टोरी इन वर्स – सेलिब्रेटिंग वुमेन पोएट्स’ नामक सत्र को सभी उपस्थित लोगों सेव्यापक सराहना मिली।
सत्र के अंत मेंसभी कवयित्रियाँनेअपनी रचनाएँसुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कनाडाई अभिनेत्री लिसा रेऔर श्रीमोई पिउ कुंडू का ‘बियॉन्ड कैंसर – ए रेऑफ ट्रायम्फ’ पर एक सत्रआयोजित किया गया। अपने सम्बोधन के दौरान लिसा ने बताया कि कै से कैंसर ने उनका जीवन बदलदिया। उन्होंनेकहा कि उनकी स्टेम सेल सर्जरी के दौरान उन्होंने मौत को करीब सेदेखा और ठीक होने पर पुनर्जन्म लेने जैसा महसूस हुआ। उन्होंनेयह भी उल्लेख किया कि कैंसर के साथ जीना कै सा होता है, इसबारे में ब्लॉग लिखने के बाद उनकी यात्रा ने दूसरों की मदद से की।डीडीएलएफ के दूसरे दिन कई और सत्र आयोजित किए गए।
जिनमें अविनाश दास, अमित राय और प्रशांतकश्यप द्वारा ‘रेटिंग्स रीकॉन्सिडर्ड – बॉलीवुड एं ड बियॉन्ड’, आलोक लाल, मानस लाल, और सिद्धांत अरोड़ाद्वारा ‘फ्रॉम हेडलाइनर्सटू बेस्टसेलर्स – व्हेयर रियलिटी मीट्स फिक्शन’, मानसी जावेरी, संदीप बेदी, खुशबूग्रेवाल और ज्योतिका बेदी द्वारा ‘रेजिंग ह्यूह्यू मन, गेटिंग इट राइट – पेरेंट्स ऑफ आउटलाइनर्स’, सौरभ द्विवेदीऔर अदिति माहेश्वरी गोयल द्वारा ‘गेटिंग इट राइट – पेरेंट्स ऑफ आउटलाइनर्स’, और डीजीपी अशोककु मार, नेहा जोशी, प्रियल भारद्वाज, धारा पांडेऔर आरुषि जैन द्वारा ‘वॉयस ऑफ चेंज – इंस्पायरिंग यूथफॉर ए सेफ एं ड सिक्योर भारत’ नामक सत्र आयोजित हुए।पुरूषोत्तम अग्रवाल, चंदन सिन्हा और रणधीर अरोड़ा द्वारा ‘कबीर – द कं टेम्पररी’ विषय पर एक आकर्षकसत्र भी आयोजित हुआ। सत्र के दौरान, पुरूषोत्तम नेकबीर की समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चाकी औरइस बात पर प्रकाश डाला कि कै सेकबीर द्वारा जीवन के अर्थकी खोज का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है।उन्होंनेबताया कि अधिकांश लेखकों के विपरीत, कबीर के ज्ञान और अनुभवों को उनके छंदों मेंखोजा जासकता है। जो चीज़ कबीर को सबसेअलग बनाती हैवह उनकी आजीवन आत्मज्ञान की यात्रा है।
सरेदिन का समापन हयात रीजेंसी रिज़ॉर्टएं ड स्पा मेंप्रसिद्ध कवि वसीम बरेलवी और रणवीर चौहान द्वारादूअदब और वसीम बरेलवी – एक मुलाक़ात’ नामक एक प्रतीक्षित सत्र सेहुआ। इस सत्र का संचालन’उर्दू सिद्धार्थशांडिल्य द्वारा किया गया।वसीम बरेलवी नेअपनी विचारोत्तेजक रचनाएँसुनाकर मौजूद सभी के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी।डीडीएलएफ के संस्थापक और निर्माता समरांत वीरमानी नेकहा, “29 अक्टूबर को डीडीएलएफ के तीसरेऔर आख़िरी दिन हिंडोल सेनगुप्ता, इम्तियाज़ अली, शोभिता धूलिपाला, अशोक चक्रधर, मुजफ्फर अलीसहित कई जानेमाने लेखक और मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।”



