उत्तराखंडगढ़वाल

नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत, कई घायल।

  1. चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है. देवाल क्षेत्र में टैक्सी कार के पहाड़ी से नदी में गिरने की सूचना है. फिलहाल जो जानकारी सामने आया है, उसके अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार हादसा देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार बैंड के पास हुआ. बताया जा रहा है कि 11 जून गुरुवार को कमर्शियल बोलेरो वाहन देवाल से घेस की ओर जा रहा था. जैसे ही बोलेरो कुनार बैंड के पास पहुंची, तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बोलेरो बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।

राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर राहत और बचाव का काम शुरू किया. कार सवार सभी 8 लोगों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में घायल हुए चार लोगों का उपचार किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. दुर्घटनास्थल गहरी खाई में होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना पड़ा।

हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि देवाल और घेस के बीच में एक छोटा यात्री वाहन खाई में गिरा है. वाहन में आठ से दस लोग सवार थे. अभी तक चार शव निकाले जा चुके थे, वहीं दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है. शेष बचे हुए लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मृतकों की सूची:

जानकी देवी पत्नी दान सिंह उम्र 28 वर्ष,निवासी-खेता

अर्जुन सिंह पुत्र मान सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी घेस

आलम सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी घेस

दीपू पुत्र चंदन सिंह उम्र 7 वर्ष निवासी खेता

घायलों की सूची:

हरेंद्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 38 निवासी घेस गंभीर घायल

उमा पत्नी चंदन सिंह उम्र 28 निवासी खेता

खड़क सिंह पुत्र मदन सिंह उम्र 38 निवासी खेता

 

हर्षिता पुत्री चंदन सिंह उम्र 1.5 वर्ष निवासी खेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button