उत्तराखंडदेहरादून

नशा तस्करो पर दून पुलिस का एक और वार।

अभियुक्त के कब्जे से 05 कि0ग्रा0 डोडा पोस्त हुआ बरामद।

डोईवाला : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने तथा मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में नशा तस्करो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक – 21/10/2026 को सर्विस रोड, भानियावाला फ्लाईओवर के पास, डोईवाला पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनो की चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त दुर्गा प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद को 05 कि0ग्रा0 अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-329/2026 धारा 8/15 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button