उत्तराखंडगढ़वाल

सहस्रधारा से गुप्तकाशी-केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग।

नई टिहरी। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तकनीकी खराबी के चलते एक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। सुबह करीब 7:15 बजे हुई इस घटना के दौरान स्टेडियम में लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, जबकि बच्चे खेल रहे थे। अचानक हेलीकॉप्टर को स्टेडियम में उतरता देख लोग सकते में आ गए। हालांकि, राहत की बात रही कि इस घटना में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोग सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर सहस्रधारा से गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी सामने आने पर पायलट ने सतर्कता बरतते हुए बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। अचानक हेलीकॉप्टर के उतरने से स्टेडियम में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई।

लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की गई और खराबी को दूर किया गया। करीब 30 से 35 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते सुरक्षित लैंडिंग होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button