
पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बोलेरो वाहन पर भारी बोल्डर गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार 3 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में चालक भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला तहसील मुख्यालय से 42 किमी दूर स्थित पंपाबे नामक स्थान पर हुआ। पत्थर गिरने से बोलेरो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सवार सभी लोग पर्यटक थे जो पंचाचूली बेस से वापस लौट रहे थे। मृतक और घायलों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।



