उत्तर प्रदेश

शराब बेचने की शिकायत पर पहुंची पुलिस नही खुला दरवाजा।

चंदौली : सकलडीहा कस्बा स्थित एक ब्यापारी अवैध रूप से शराब तश्करी करने की सूचना पुलिस को मिली थी और ब्यापारी की पुत्री आबकारी विभाग में कार्यरत है जिससे परिजन पूरी तरह से बेखौफ होकर शराब बेचने का कार्य करते है इस तरह की शिकायत आबकारी इंस्पेक्टर को मिली थी कस्बा वासियों के शिकायत पर जब टीम दरवाजे पर पहुंची तो घर के सदस्यों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया आधे घण्टे तक गेट पीटकर पुलिस बिना जांच पड़ताल के वापस हो ली सीओ सकलडीहा रघुराज व आबकारी इंस्पेक्टर व कोतवाली पुलिस कस्बा में अमित जायसवाल के घर पहुंची थी पुलिस कर्मियों को देखकर अमित ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोलने के लिए पीटते रह गए लेकिन दरवाजा नही खुला यह बात जरूर रहा कि छत से पुलिस कर्मियों का वीडियोग्राफी करता रहा। आधे घण्टे तक अथक प्रयास पुलिस की लेकिन दरवाजा नही खुला आबकारी इंस्पेक्टर ने कहा कि मुखबीर ने बताया उक्त ब्यापारी अपने घर से अवैध रूप से शराब बेचता है ग्रामीणों के शिकायत पर छापेमारी किया गया लेकिन परिजनों ने सहयोग नही किया।

रिपोर्ट.. शमशेर चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button