उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

राजधानी में पुत्र ने की पिता की चाकू मार कर हत्या।

देहरादून : थाना राजपुर पर कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता को चाकू मार दिया है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा व गंभीर रूप से घायल मदन राणा उपरोक्त को 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। जहाँ दौराने उपचार डॉक्टरो द्वारा घायल उपरोक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

मौके पर पुलिस द्वारा एफएसएल को आवश्यक कार्रवाई हेतु बुलाया गया। प्रारंभिक जांच व आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर यह प्रकाश में आया कि नितिन राणा पुत्र मदन राणा निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष का आज किसी बात को लेकर उसका अपने पिता के साथ पारिवारिक विवाद हो गया जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने पिता मदन राणा पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में मृत्यु हो गई। मौके से पुलिस टीम द्वारा आरोपी नितिन को हिरासत में लिया गया। शेष वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button