उत्तराखंडदेहरादून

दिवाली मनाने गए दोस्त के घर युवक की हत्या।

देहरादून  : थाना डालनवाला पर वादी नदीम अन्सारी निवासी E-43 केवल विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 08/11/2026 को वादी के पुत्र अर्श अन्सारी के दोस्त श्रेयस मंमगाई, निवासी नेहरू कॉलोनी, देहरादून द्वारा दिवाली मनाने हेतु अर्श अन्सारी को अपने घर पर बुलाया था तथा रात्रि फोन करने पर कहा गया कि अर्श सुबह आ जाएगा।

सुबह श्रेयस की माता का फोन आया कि तुम्हारा बेटा मोर्चरी में मृत पड़ा है। मोर्चरी में जाकर देखने पर वादी के बेटे के शरीर पर चोट व चाकू के वार के निशान पाये गये। वादी द्वारा श्रेयस व उसके दोस्तों द्वारा उनके बेटे की हत्या करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 189/2026 धारा- 103(1) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button