उत्तराखंडदेहरादून

मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर उसकी भूमि का किया था सौदा।

भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त को दून पुलिस ने नैनीताल से किया गिरफ्तार।

देहरादून : दिनांक – 21/10/2026 को वादी अपूर्व जोशी पुत्र स्व0 जे0पी0 जोशी निवासी 28 परिसर मिलन विहार, जीएमएस रोड, देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें विपक्षीगण आशीष कुमार राठौर व उसके अन्य साथियों के द्वारा सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित मौजा बडोवाला परगना पछवादून तहसील विकासनगर देहरादून स्थित भूमि के मूल खातेदार स्व0 निर्मल सिंह की मृत्यु होने की जानकारी होते हुए भी उनके नाम का फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए धोखाधड़ी से भूमि विक्रय की गई। प्राप्त तहरीर पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0-158/2026 धारा-318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/61(2) बी0एन0एस0 बनाम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी/पतारसी कर सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 27/10/2026 को अभियुक्त आशीष राठौर पुत्र सुभाष चंद्र राठौर को नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button