उत्तर प्रदेश

डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत।

चंदौली : मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुढ़कला गांव के समीप डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार जावेद की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने दुर्घटना करने वाली डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया लेकिन कुछ देर तक सीमा विवाद के कारण मुगलसराय कोतवाली व अलीनगर पुलिस ने शव को लेने से टालमटोल करते रहे फिर मुगलसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

पुरा मामला मुगलसराय कोतवाली के चकिया तिराहे के पास कुढ़ाकला गांव के समीप ओवरटेक कर रहे एक बाइक सवार सीएनजी लदे डीसीएम वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल में ले गये जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाली डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया हालांकि कुछ देर तक सीमा विवाद के कारण मुगलसराय कोतवाली व अलीनगर पुलिस ने शव को लेने से टालमटोल करते रहे बाद में उक्त घटनास्थल मुगलसराय कोतवाली का होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी बता दें कि मृतक की शिनाख्त जावेद पुत्र आजाद निवासी डंवक थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर के रूप में हुई वही मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि डीसीएम वाहन को सीज कर लिया गया है चालक फरार है इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई है मृतक की बाडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।

रिपोर्ट… शमशेर चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button