
देहरादून : बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई द्वारा उज्जवल रेस्टोरेंट निकट प्रेस क्लब परेड ग्राउंड देहरादून में भारतीय संविधान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गयाा, जिसमें मुख्य अतिथि चौधरी शीशपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रहे।
चौधरी शीशपाल सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान ही है जो अलग-अलग धर्म व जातियों की भारत की लगभग 140 करोड़ आबादी को जोड़ता है, इसी भारतीय संविधान के तहत कानून बनते है, सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट अदालतें संसद विधानमंडल प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सभी इस भारतीय संविधान के तहत कार्य करते है।
जिला अध्यक्ष स्पर्श प्रालियान ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को आज के दिन ही अपनाया गया था, आज के दिन को भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी भारतीय संविधान के तहत हम सभी को अधिकार मिले है, हम सब पूरी स्वतंत्रता में समानता के साथ जीवन जी सकें ।
साथ ही समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए विभिन्न विधानसभाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से कार्य करें तथा हर वार्ड व सेक्टर कमेटी को पूरा कर जिला कमेटी को अवगत कराए।
इस कार्यक्रम में मामचंद गौतम, रमेश चंद, देशराज, सतपाल, सत्येंद्र चोपड़ा, आसाराम, जयप्रकाश, दिग्विजय सिंह माथुर, छोटेलाल भास्कर, बृजेश, जसवंत सिंह, विनोद कटारिया, गणेशीराम मनमोहनसिंह गौतम, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र, टीकाराम, डॉ नितिन, आरएस रवि, दलजीत सिंह, महेंद्र सिंह चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।



