उत्तराखंडदेहरादून

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा।

लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद।

देहरादून: दिनांक 29/10/2026 को वादिनी रुचि कौशल पुत्री ले0 कर्नल एम0एम0 कुकरेती, निवासी डी-8, लेन नं0 1, सेक्टर-1, डिफेंस कॉलोनी, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 25/10/2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके वृद्ध माता-पिता के घर की दीवार फांदकर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिये गये है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 448/2026, धारा- 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना नेहरुकॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप

दिनांक : 14/11/2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा विधानसभा चौक के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त रजनीश पुत्र धर्मवीर को घटना में चोरी की गई लगभग 10 लाख रुपये की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज वह उक्त घटना में चोरी की गई ज्वेलरी को बेचने के लिये बाहर भागने की फिराक में था पर इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

रजनीश कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी चकशाह नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र-29 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरणः –*

 

1- घटना में चोरी की गई ज्वेलरी *(अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपये)*

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 सुधा रावत, चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी

2- कां0 पप्पू

3- कां0 अर्जुन चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button