
देहरादून : दिनांक 13/10/2026 को वादिनी आस्तिका यादव पुत्र आई0पी0 सिंह निवासी आनन्द पुण्डिर कैफे एण्ड रेस्टोरेंट डूंगा थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि एक रैपिडो आटो चालक अज्ञात वाहन संख्या UK07TE-1394 द्वारा वादिनी का सूटकेस व अन्य सामान, जिसमे उनकी कीमती ज्वेलरी भी थी, को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 243/2026, धारा- 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर गठित टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो व रेपीडो कंपनी से संदिग्ध ऑटो चालक के संबंध आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप
दिनांक : 14/11/2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर चैक पोस्ट झाझरा से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र चिम्मन लाल निवासी ग्राम नारायणपुर, थाना बरखेडा, तहसील बिसरपुर जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल किराएदार जमील अहमद जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र-29 वर्ष को घटना में चोरी की गई लगभग 08 लाख रुपये की ज्वैलरी/सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज वह उक्त घटना में चोरी की गई ज्वेलरी को बेचने के लिये बाहर भागने की फिराक में था, पर इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* :-
कमलेश कुमार पुत्र चिम्मन लाल निवासी ग्राम नारायणपुर, थाना बरखेडा, तहसील बिसरपुर जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल किराएदार जमील अहमद जमनपुर, थाना सेलाकुई, देहरादून, उम्र-29 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- घटना में चोरी किया गया महिला का सामान व ज्वेलरी
*(अनुमानित सामान की कुल कीमत लगभग 08 लाख रुपये)*
2- घटना में प्रयुक्त वाहन आटो-UK07TE-1394
*पुलिस टीम :-*
1- SI गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष थाना प्रेमनगर
2- उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी, चौकी प्रभारी झाझरा
3- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा
4- का0 बृजमोहन सिंह
5- का0 सन्दीप कुमार
6- का0 श्रीकांत मलिक
7- का0 मनोज कुमार
8- हे0का0 किरन कुमार- (एसओजी नगर)



