नई दिल्ली

कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में की बंपर वृद्धि।

नईदिल्ली : नए फायनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत होते ही जोर का झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार 1 अप्रैल की सुबह गैस सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिए हैं. नए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि (LPG Cylinder Price Hike) की है. राजधानी दिल्ली से लेकर सभी शहरों में यह दाम लागू हुए हैं. कंपनियों ने प्रति सिलेंडर करीब 195.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. वहींं, तेल कंपनियों ने 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब आम जीवन पर पड़ने लगा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में तेजी के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने अब सभी को चिंता में डाल दिया है. देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2,078.50 रुपये तक पहुंच गई है.।

इससे पहले यही सिलेंडर 1884.50 रुपये में उपलब्ध था. कोलकाता की बात करें तो 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम 2208 रुपये हो गई है. चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2246.50 रुपये हो गए है।

मायानगरी मुंबई में यही सिलेंडर अब 2031 रुपये में मिलेगा. वहीं, 5 किग्रा.वाले सिलेंडर की कीमतें भी आज से 51 रुपये बढ़ गईं हैं, बता दें, इससे पहले इस महीने की पहली तारीख को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 114.50 रुपये की वृद्धि की गई थी. घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 7 मार्च को 60 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी. राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 913 रुपये हैं, जिसके दाम पहले 853 रुपये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button