नई दिल्ली

दुष्कर्म आरोपी एक्टर आशीष कपूर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली : दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एक महिला से दुष्कर्म के मामले में अभिनेता आशीष कपूर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पायल सिंघल ने आशीष कपूर को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. आज दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर की पुलिस हिरासत पूरी होने के एक दिन पहले ही कोर्ट में पेश किया।

आशीष को 2 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था. तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर को आशीष कपूर को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था. आशीष की पुलिस हिरासत 7 सितंबर को खत्म हो रही थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को ही उसे कोर्ट में पेश कर दिया. आशीष कपूर के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज किया था।

महिला की शिकायत के मुताबिक महिला को आशीष कपूर के पड़ोस में आयोजित एक पार्टी में आमंत्रित किया गया था. पार्टी में महिला ने जो पेय पदार्थ लिया था उससे वह बेहोश हो गई. बेहोशी के बाद उसे घसीटकर एक वाशरुम में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस के मुताबिक महिला ने पहले सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था और बाद में अपना बयान बदल दिया और केवल आशीष कपूर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया. महिला की शिकायत के बाद आशीष कपूर के पुणे से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button