
हरिद्वार : बहुजन समाज पार्टी द्वारा संगठन में बदलाव करते हुए हरिद्वार में अनिल चौधरी को पदमुक्त कर जिला अध्यक्ष पद पर आदेश कुमार और महासचिव राजदीप मेनवाल को नियुक्त किया गया है।
बहुजन समाज पार्टी में आस्था रखते हुए भारतीय जनता पार्टी छोड़कर शिवम कश्यप लक्सर ने साथियों सहित बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने बताया है कि बसपा सुप्रीमों मायावती द्वारा संगठन में बदलाव किए गए है लोकसभा प्रभारी के पद को समाप्त कर दिया गया है और संगठन में जॉन इंचार्ज बनाए जाएंगे और प्रत्येक विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे जो जिला प्रभारी कहलाएंगे।
इस दौरान नाथीराम, सूरजमल, विधायक मो. शहजाद, मदन लाल, मदनपाल, बलजीत सिंह, योगेश पमुख, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नितांत कुमार, भीम आर्मी प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी, प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरवाल सहित बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई हरिद्वार के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


