उत्तराखंडदेहरादून

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती का 1 लाख ईनामी वांछित गिरफ्तार।

देहरादून : राजधानी की अभी तक कि सबसे बड़ी डकैती माने जाने वाली रिलांयस ज्वैलरी शोरूम डकैती में दून पुलिस की तलाश गिरोह के आखिरी सदस्य तक कि गिरफ्तारी हो जाने तक जारी है।

जिस क्रम में दून पुलिस द्वारा डकैती में शामिल एक लाख के ईनामी राहुल उर्फ चौंधा पुत्र दीपक महतो, निवासी- शकरपुर, जिला बेगुसराय हाल निवासी- विश्वास कालोनी अमीन रोड, कुरूक्षेत्र हरियाणा को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

 

अभियुक्त पर देश एक अलग अलग राज्यों में लूट, डकैती तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के कई आपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्त बिहार पुलिस में भी एक लाख रुपये का वांछित है।

 

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के सबसे पॉश क्षेत्र में शामिल राजपुर रोड स्थित

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा डकैती की गई थी। जिसके बाद से ही अभियुक्तो की धरपकड़ को पुलिस कप्तान अजय सिंह व उनकी टीम द्वारा देश के अलग अलग कोनो में छापेमारी कर बिहार की जेल में बंद सुबोध गैंग के गुर्गों का इस डकैती में हाथ होने का खुलासा करते हुए देश के अलग अलग कोनो से अब तक कुल 13 अभियुक्तो की धरपकड़ की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button