उत्तराखंडदेहरादून

यूनियन मांगों को लेकर करेगी जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

देहरादून : सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकारी सेविका कर्मचारी यूनियन द्वारा मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर सीटू कार्यालय से जलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया गया । तथा 20 मई 2025 देशव्यापी हड़ताल में भागेदारी करेंगे तथा सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविकाएं बड़ी संख्या में गांधी पार्क से सचिवालय कूच करेंगी ।

आज सीटू कार्यालय राजपुर रोड पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सेविकाएं एकत्रित हुई व सभा की इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि आंगनवाड़ी की समस्याओं को लेकर पिछले वर्ष 3 मार्च 2024को प्रतिनिधि मंडल को मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया था कि वे उनकी मांगों पर प्रभावी कार्यवाही करेंगे किंतु एक वर्ष से भी अधिक हो गया है कोई कार्यवाही नहीं हुई है ,

इससे पता चलता है कि सरकार इनकी मांगों को लेकर कितनी असंवेदन शील है ।

उन्होंने कहा कि 20 मई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश की समस्त आंगनवाड़ी हड़ताल में शामिल होंगी ।

इस अवसर पर यूनियन की महामंत्री सुनीता रावत ने कहा कि आंगनवाडी को तीन – तीन माह से मानदेय जारी नहीं किया गया है जिसे अविलंब जारी किया जाए । प्रांतीय महामंत्री चित्रा ने कहा कि देश की मोदी सरकार व उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा आंगनवाड़ी के बजट में कटौती की गई है जिससे आंगनवाड़ियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है ।

इस अवसर पर रजनी गुलेरिया ने कहा कि वे 20 मई 2025 की देशव्यापी हड़ताल में बढ़ – चढ़ कर हिस्सेदारी करेंगे और गांधी पार्क से सचिवालय पर कूच करेंगी।

इस अवसर पर सीटू के जिला अध्यक्ष कृष्ण गुनियाल ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्रमिक विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू करने की कोशिश कर रही है जिसका पुर जोर विरोध किया जाएगा ।

इस अवसर पर सीटू के जिला कमेटी सदस्य अभिषेक भंडारी ने भी संबोधित किया ।

ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया जिसे लेने के लिए उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी आई व प्रतिनिधि मंडल को जिलाधिकारी से मिलवाया जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जल्द ही निर्णय लेने व तीन माह का रुका हुआ मानदेय जारी करने का आश्वाशन दिया । प्रतिनिधिमंडल में रजनी गुलेरिया, लक्ष्मी पंत,सुनीता रावत थी ।

इस अवसर पर यूनियन की प्रांतीय महामंत्री चित्रा , कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत , जिला अध्यक्ष रजनी गुलेरिया , महामंत्री सुनीता रावत , कोषाध्यक्ष मनीषा राणा, उषा भंडारी , तारा बिष्ट ,रजनी बड़थ्वाल , आशा गुरुंग , विभा सिंह , रचना , शोभा ,सपना ,गीता थापा , अनुराधा , विष्णु माया , सत्येश्वरी, किरण , पीरन, पूजा , सुल्ताना , शाहना , हेमा जुयाल आदि बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविकाएं उपस्थित थी ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button