
देहरादून : भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून एवं लायंस क्लब संकल्प देहरादून के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन आर एस डेकोर भंडारी बाग देहरादून में किया गया, शिविर का शुभारंभ में भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉक्टर एम एस अंसारी एवं लायंस क्लब के प्रेसिडेंट अभिषेक गुप्ता द्वारा फीता काट कर किया रक्त संग्रह हेतु ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।
रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र हुआ , रक्तदाताओं को भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गये, रक्तदान के अतिरिक्त 115 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया जिसमें फिजिशियन एवं दन्त चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई शिविर में भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की सचिव कल्पना बिष्ट, प्रबंध समिति सदस्य मोहन सिंह खत्री, अनिल वर्मा, प्रेमलता वर्मा, योगेश अग्रवाल, नारायण सिंह राणा, डॉ शिफाहत अंसारी, जाहिद हुसैन, एवं लायंस क्लब से प्रेसिडेंट अभिषेक गुप्ता सचिव नीरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष अमित मोहन इत्यादि उपस्थित थे।



