
देहरादून : आम आदमी पार्टी उत्तराखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शर्मा के नेतृत्व में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व को प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें प्रदेश सह प्रभारी डॉ युवराज भारद्वाज एवं प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया की उपस्थिति में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन पर्व को धूम धाम से मनाया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा ने सह प्रभारी डॉ युवराज भारद्वाज की कलाई पर राखी बांधी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सह प्रभारी डॉ युवराज भारद्वाज ने भी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया, उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि रक्षाबंधन को केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं है बल्कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का पर्व है।
प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें रिश्तों की मजबूती और जिम्मेदारियों का एहसास कराता है, उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाला वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, रक्षाबंधन का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होगा, जब हम महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा को अपने व्यवहार और कार्यों का हिस्सा बनाएं।
प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ समाज में प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की बात करती है, पार्टी का प्रयास है कि समाज में ऐसा वातावरण तैयार हो, जहां हर महिला स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।
महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने राज्य निर्माण से लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक बदलाव तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, प्रदेश की महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करना समय की आवश्यकता है, आम आदमी पार्टी आने वाले समय में महिलाओं एवं युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए आपसी एकजुटता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक सुधा पटवाल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा समाज में भाईचारा, समानता और आपसी विश्वास और अधिक मजबूत हो।
इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर, महा नगर अध्यक्ष दीप्ति रावत, प्रदेश महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय जी, सीपी सिंह जी, डी एस कौटिल्य जी, नसीर खान जी, ऊषा शर्मा जी, अजय बार्सिवल जी, अशोक सेमवाल जी, अक्षय शर्मा , अजय गौहर जी, जगदीश कोहली व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



