उत्तराखंडदेहरादून

शारीरिक शोषण की शिकार छात्रा की माँ ने कोर्ट से लगाई न्याय की गुहार।

देहरादून : – समर वैली स्कूल मे फिजिक्स के शिक्षक द्वारा कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शारीरिक शोषण का शिकार छात्रा की माता ने समर वैली स्कूल से अपने बच्चों की टीसी और अन्य स्कूल मे एडमिशन के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटायाक है । ज्ञात हो कि डालनवाला स्थित विगत दिनो समर वैली स्कूल मे फिजिक्स के शिक्षक द्वारा ग्यारवीं की छात्रा के साथ शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश मे आया था जिसमे स्कूल द्वारा शिक्षक का बचाव किया गया एफआईआर दर्ज होने के बाद स्कूल प्रसाशन ने शिक्षक को स्कूल से निकाल कर अपना पल्ला झाड़ लिया था जबकि स्कूल शिक्षक के साथ स्कूल की प्रिंसिपल और प्रबंधक पर भी आरोप लगाए गए हैं किन्तु आज दिनांक तक एक तरफ आरोपी शिक्षक खुले आम घूम रहा है वहीं बच्चों के स्कूल ना जाने से उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है ।

नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान में बताया कि एनएपीएसआर द्वारा इस प्रकरण मे उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग,महिला आयोग, एवं शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया था जिसका संज्ञान लेते हुए बारह नवम्बर को बाल आयोग द्वारा पीड़ित छात्रा सहित शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग को तलब किया गया था तथा उस वक्त पदासीन अध्यक्षा द्वारा स्कूल को सोलह अक्टूबर की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने पीड़ित छात्रा और उसके भाई को तुरंत टीसी देने का आदेश देते हुए शिक्षा विभाग से आये अधिकारियों को दो दिन के अंदर बच्चों के एडमिशन किसी अन्य आईसीएससी बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल मे करने के आदेश दिए गए थे किन्तु आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ना तो स्कूल द्वारा सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाई गई है और ना ही बच्चों को टीसी दी गयी है,शिक्षा विभाग भी बच्चों के भविष्य को लेकर संजीदा नजर नही आ रहा है बारह नवम्बर को शिक्षा विभाग की ओर से बाल आयोग मे हाजिर होने वाले आराघर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानचार्य सतीश नौटियाल एवं सौडा सरोली के प्रधानाचार्य विमल बाबू को बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि को देखते हुए दो दिन के अंदर बच्चों का एडमिशन कराने की बात कही गयी थी और पीड़ित बच्ची की माता को कोई दो स्कूल बताने के लिए कहा गया था जिसमे वो अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहती हों इस पर शिक्षा विभाग को दो नाम सुझाये गए थे किन्तु एक सप्ताह के बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से जब कोई सन्देश नही आया और एनएपीएसआर के अध्यक्ष आरिफ खान द्वारा शिक्षा विभाग की ओर से जांच मे शामिल सतीश नौटियाल से जानकारी हासिल करी तो उन्होने बच्चों को माँ की ओर बताए गए दोनो स्कूल मे एडमिशन होने से इनकार कर दिया और बीईओ हेमलता गौर से सम्पर्क करने की सलाह देते हुए फोन काट दिया गया।

अब शारिरिक शोषण की शिकार छात्रा की माता ने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोर्ट का रुख अपनाया है उनका कहना है कि चूंकि उस घटना के बाद से बच्चे घर पर बैठे हैं और अपने बच्चों के भविष्य के वो अब किसी भी विभाग पर आँख बंद करके भरोसा नही कर सकती हैं अतः उन्होने इसके लिए न्यायालय मे अर्जी दी है जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और इसमे कोर्ट द्वारा आगामी 28 नवम्बर की तारीख लगाई गई है जिसमे अब इस केस पर सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के हवाले से ये भी सामने आया है कि कोर्ट इस केस मे हर सप्ताह हस्तक्षेप कर सकती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button