उत्तराखंडदेहरादून

सड़क दुर्घटना में 01 महिला की मौत, 01 का इलाज जारी।

राजपुर : दिनांक 21-22/08/26 को रात्रि समय करीब 12.45 बजे 112 के माध्यम से कैनाल रोड़ मे एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मौके पर कार सं०- UP14DE 0052 आई 20 कार क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खडी थी तथा स्कूटी सं0 UK07AD 5929 व मोटरसायकिल UK02BO 7044 मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी।

मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि कार सं० UP14DE 0052 आई 20 कार के चालक ने सडक किनारे खडी स्कूटी एंव मो0सा0 में टक्कर मार दी थी जिससे स्कूटी व मोटर साइकिल पर बैठी महिला को चोटे आयी है, जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से कार चालक सुमित यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी काठबंगला बस्ती भाग-2 थाना राजपुर देहरादून उम्र 20 वर्ष व उसके साथी हाशिम को हिरासत मे लिया गय।

चालक सुमित यादव ने बताया कि काठबंगला से कैनाल रोड को आते हुए उसकी गाड़ी के ब्रेक नहीं लग पाए, जिस कारण उसकी कार सड़क के किनारे खडे वाहन से टकरा गयी, दुर्घटना से संबंधित कार UP14DE 0052 को कब्जे लेकर थाना दाखिल किया गया है |उक्त दुर्घटना में स्कूटी मे बैठी महिला नैना राजपूत की उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल में मृत्यु हो गई है तथा अन्य महिला निधि कश्यप का दून अस्पताल मे उपचार चल रहा है।

मृतका के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना की गहन जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

दुर्घटना मे मृतक महिला का नाम पता :-

नैना राजपूत पत्नी अभिषेक मेहरा निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्त गणों का नाम पता –

1- सुमित यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी काठबंगला बस्ती भाग-2, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

2- हाशिम पुत्र कासिम निवासी सुमन नगर, राजपुर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button