उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा से तंग होकर कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ।

देहरादून : महानगर अध्यक्ष संजय गौतम एवं महानगर प्रभारी आशीष देसाई अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस महानगर देहरादून के नेतृत्व में भाजपा से आये जगत सिंह के साथ युवाओं साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

महानगर अध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी ने सभी युवाओं का माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया। महानगर अध्यक्ष संजय गौतम ने उन सबसे समाज को एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को कहा तथा अपने समाज में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए जनहित के कार्यों प्रचार प्रसार करने को कहा। गौतम ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव एवं नगर निगम के चुनाव में हम सबको कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करना होगा, साथ ही भाजपा के जुमलों व झूठ का पर्दाफाश कर देश एवं प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

सदस्यता ग्रहण करने वालो में जगत सिंह, विनीत, हिमांशु अमन, शिवा, दिलबाग, दीपक, सनी, नरेन्द्र, विकास गौतम, प्रवीन जयसवाल, मौन्टी, मनोज, अंश यूनुस ने सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर अशोक कुमार, कुन्दन आर्य, शिवराम, कैलाश, संजय, बिजेन्द्र चौहान अमन उज्जैनवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button