उत्तराखंडदेहरादून

मतदाता जागरूक अभियान के तहत मातृशक्ति ने निकाली रैली।

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा दिनांक 30 मार्च 2024 से दिनांक 06 अप्रैल 2024 तक बूथ जागरूकता सप्ताह मनाए जाने हेतु प्रत्येक दिवस अलग अलग वर्ग के मतदाता समूह को लक्षित करते हुए गतिविधियों का रोस्टर जारी किया गया है।

जिसके क्रम में आज प्रथम दिवस पर महिला मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जनपद में विभिन्न स्थानों पर स्कूटी रेली का आयोजन किया गया। देहरादून शहर में स्कूटी रेली को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। उक्त रेली में लगभग 125 स्कूटी पर 180 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त रेली में स्कूटी मतदाता जागरूकता स्टीकर और महिलाओं द्वारा मतदान संबंधी नारों के साथ सर्वे चौक से प्रारंभ होकर बहल चौक से घंटाघर तदोपरांत ई सी रोड होते हुए आराघर पर समापन की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button