राष्ट्रीय

तेजस एक्सप्रेस से करीब 6.62 करोड़ का सोना और 26 लाख नकदी जब्त।

कोटा : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की सीआईडी इंटेलिजेंस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के कोटा जंक्शन पर तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 6.62 करोड़ रुपए का सोना और करीब 26 लाख रुपए नकदी जब्त की है. टीम ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है. पूरा मामला गुरुवार देर रात का है. इस मामले में हिरासत में लिए गए दो व्यक्ति महाराष्ट्र के मुंबई के एक राजस्थान का निवासी है।

10 किलो सोना और 26 लाख नकदी जब्त :मंडल सुरक्षा आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर और आरपीएफ इंटेलिजेंस के इनपुट से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में सोना ट्रेन नंबर 12954 निजामुद्दीन-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस के जरिए ले जाया जाएगा. ऐसे में दिल्ली से ही आरपीएफ की विशेष टीम इस ट्रेन में सवार हो गई थी. पूरे ट्रेन में सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रेन में कुछ यात्री संदिग्ध पाए गए. जैसे ही ट्रेन गुरुवार रात 10:30 बजे कोटा जंक्शन पर रुकी, यहां से सीआईडी इंटेलिजेंस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संदिग्ध यात्रियों की जांच शुरू की. तलाशी में 10 किलो 700 ग्राम सोना और 500-500 के नोटों से भरी हुई गड्डियां बैग में मिली. गिनती होने पर यह 26 लाख रुपए नकदी पाए गए. सोने की कुल कीमत 6 करोड़ 61 लाख 59 हजार रुपए है।

आयकर विभाग को सुपुर्द तीनों संदिग्ध : उन्होंने बताया कि सोना अधिकांश जेवरात के रूप में था. इसके अलावा चेन और बिस्कुट भी इन आरोपियों के पास से मिले हैं. आरपीएफ की टीम ने इस दौरान तीनों यात्रियों महाराष्ट्र के मुंबई निवासी दिलीप भाई पुत्र देवसी, जितेंद्र भंवर और राजस्थान निवासी प्रीतेश को हिरासत में ले लिया. पूरी रात इन आरोपियों से आरपीएफ की विशेष टीमों ने पूछताछ की है. इस दौरान आला अधिकारी भी पहुंचे. यह आरोपी नकदी और सोने के बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए हैं. ऐसे में तीनों को आयकर विभाग की टीम को सुपुर्द किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button