राष्ट्रीय

पूरी दुनिया में जमी भारत की धाक : पीएम मोदी।

ग्वालियर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केंद्र की योजनाओं के बारे में कहा कि 2014 में जब देश ने मुझे प्रधानसेवक का दायित्व दिया, तब मेरे पास दो रास्ते थे। या तो सिर्फ तात्कालिक लाभ के लिए काम करें या दीर्घकालिक अप्रोच को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार को 10 साल पूरे हो रहे हैं और इस दौरान दीर्घकालिक प्लानिंग के साथ हमन जो फैसले किए वह अभूतपूर्व है।

पूरी दुनिया में भारत की धाक जमीः पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत सफलता की जिस ऊंचाई पर है वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की धाक जमी हुई है। उन्होंने इसरो की सफलता पर गर्व करते हुए कहा कि 23 अगस्त को भारत चंद्रमा पर वहां पहुंचा, जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया था।

विभिन्न सेक्टर्स में युवाओं के लिए खास अवसरः पीएम मोदी।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले सैटेलाइट सिर्फ सरकार बनाती थी या विदेश से मंगवाती थी, हमने स्पेस सेक्टर को आप जैसे युवाओं के लिए खोल दिया है। हमने डिफेंस सेक्टर को आप जैसे युवाओं के लिए खोल दिया है। आपको मेक इन इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कुछ अलग करने पर जोर देते हुए कहा कि हमेशा आउट ‘ऑफ द बॉक्स’ सोचिए।

पीएम मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कहा।

आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। आज भारत ग्लोबल फिनटेक एडॉप्शन रेट में नंबर एक पर है। आज ही गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया। आज भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

भारत जल्द ही दूर करेगा गरीबीः प्रधानमंत्री मोदी।

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि भारत गरीबी भी दूर करेगा और विकसित भी बनेगा। आज का भारत जो भी कर रहा है वह बड़े स्तर पर कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपके सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिए, आपका सपना ही मेरा संकल्प है।

सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस पर पीएम का संबोधन।

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिंधिया स्कूल के 125 वर्ष होने पर लोगों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button