

देहरादून : भारतीय व्यापार मण्डल द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया है कि एक भारतीय व्यापार मंडल विचारधारा “वसुधैव कुटुंबकम्” की है, जिसे अपनाकर हम सदैव सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे है, भारतीय व्यापार मण्डल, व्यापारियों के उत्थान व नवनिर्माण में निरन्तर आगे बढ़ रहा है।
संगठन का विस्तार करते हुए सतीश अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष व संजीव शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाने की घोषणा की, भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने कहा कि व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिये भारतीय व्यापार मण्डल सबसे उपयोगी संगठन है और व्यापारियों के लिये यह एक सुरक्षा कवच का काम करता है व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में भारतीय व्यापार मण्डल का थोड़े समय में एक लम्बा इतिहास है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि वैसे तो देश में बहुत सारे उद्योग और व्यापारी संगठन बने है, लेकिन वह व्यापारियों का हित नही कर पाए, इन व्यापार मंडल की विफलता रही कि ये सरकार के साथ कोई सामंजस्य नही स्थापित कर पाए, यही कारण रहा कि सरकारी योजनाओं का व्यापारियों को लाभ नही मिल पाया और ना ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाया।
भारतीय व्यापार मण्डल निरन्तर संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है, हमारे लिये व्यापारी हित सर्वोपरि है, व्यापारी की हर समस्या का निदान करना हमारी प्राथमिकता है, शीघ्र ही पूरे प्रदेश में भारतीय व्यापार मण्डल का विस्तार कर और अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़कर विस्तार किया जायेगा।
भारतीय व्यापार मंडल में फुटपाथ पर बैठे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योग चलाने वाला उद्योगपति भी शामिल है, नवनियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने सभी पत्रकारों का आभार प्रगट किया और कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा, सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कहा, ताकि समस्याओं का सुचारू रूप से निराकरण हो सके, भारतीय व्यापार मण्डल, उत्तराखण्ड की कार्यशैली से हमारा संगठन बुलंदियों पर पहुंचे, ऐसी मेरी कामना है।
इस दौरान भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन व राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय, सुशीला खत्री (प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय व्यापार मंडल महिला मोर्चा), अनिल कुमार, राजीव भार्गव सहित आदि व्यापारियों की उपस्थिति रही।

