उत्तराखंडदेहरादून

बसपा ने किया ऋषिकेश विधानसभा इकाई का गठन।

ऋषिकेश : बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई ऋषिकेश द्वारा एक बैठक का आयोजन हरिद्वार रोड स्थित बापू ग्राम जिला प्रभारी प्रदीप कुमार के कार्यालय पर किया गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह तथा जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह माथुर मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम में विधानसभा कमेटी का विस्तार करते हुए विधानसभा को चार जोनों में बटा गया, प्रभारी ऋषिकेश बृजमोहन राजभर, राजेश कुमार, उषा देवी, राजकुमार जाटव को विधानसभा प्रभारी और जसकरण यादव को अध्यक्ष, रविकांत गौतम को विधानसभा महासचिव, सुशील कुमार तथा प्रदीप कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष, वीर भारती गौतम, विधानसभा सचिव ,इंदर सिंह कटकवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह माथुर ने कहा की ऋषिकेश विधानसभा को 4 भागों बांटा गया है प्रत्येक भाग में एक-एक विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाग नंबर 1 नगर निगम ऋषिकेश शहरी क्षेत्र से राजेश कुमार, राजकुमार जाटव।

भाग नंबर 2 रायवाला हरिपुर कला से उषा सिंह।

भाग नंबर 3 मनसा देवी गुमानीवाला से बृजमोहन राजभर,।

सेक्टर नंबर 4 श्यामपुर बापू ग्राम, लकड़घाट, प्रदीप कुमार, को जिम्मेदारियां दी गई है।

बैठक में अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह तथा संचालन देहरादून जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह माथुर ने किया।

इस दौरान बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, विधानसभा के प्रभारी बृजमोहन राजभर, राजकुमार जाटव, राजेश कुमार जाटव, सुशील कुमार विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव, महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव, विधानसभा उपाध्यक्ष वेदपाल नागी, विधानसभा महासचिव रवि कुमार गौतम, नगर प्रभारी अर्जुन जाटव, शुभम कुमार, इंदर सिंह कटकवाल, अमित, रजत कालरा, अशोक कुमार, अक्षय, रमेश गौतम, प्रदीप कुमार, राजकुमार राज, सरल चौहान, शंकर जाटव सहित आदि लोग उपस्थित रहे,       पंकज जाटव महानगर अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई ऋषिकेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button