उत्तराखंडदेहरादून

नीतू वाल्मीकि को अंबेडकर नगर मंडल प्रभारी नियुक्त किया।

नवनियुक्त प्रभारी को संयम कुमार ने दी बधाई।

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष नीतू वाल्मीकि को अंबेडकर नगर मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष संयम कुमार ने दी बधाई।

संयम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व देकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतू वाल्मीकि के अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ अंबेडकर नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा तथा उनके मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा को अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष होने के नाते वे स्वयं तथा अंबेडकर नगर मंडल की पूरी टीम प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन की रीति-नीति एवं “सेवा ही संगठन” के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।

संयम कुमार ने नीतू वाल्मीकि के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अंबेडकर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button