अधिकारियों की तानाशाही बर्दाश्त नहीं : एम आर पाशा।

नसीम अहमद
स्योहारा/बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को विकास भवन बिजनौर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मास्टर हिरदेश कुमार तथा संचालन जिला प्रभारी मास्टर अफजाल, राष्ट्रीय प्रभारी इकराम ठेकेदार, नाजिम मलिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान ने संयुक्त रूप से किया। दिव्यांगजन विकास भवन से जुलूस नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय व कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने कहा कि दिव्यांग जनों को रोजगार से जोड़ा जाए तथा उन्हें संविदा पर रखा जाए, बैंक से लोन देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए, उप जिलाधिकारी चांदपुर कार्यालय दूसरी मंजिल पर है उसे नीचे शिफ्ट किया जाए जिससे दिव्यांगजनों को अपनी समस्या रखने में आसानी हो उनका समाधान हो सके, दिव्यांग जनों को जो उनका आरक्षण है चार परसेंट उनको राजनीतिक भागीदारी की जाए निकाय चुनाव पंचायत चुनाव विधानसभा लोकसभा विधान परिषद राज्यसभा में आरक्षण बैकलॉग कोटा लागू किया जाए,दिव्यांगजनों की पेंशन 5000 हजार मासिक की जाए,
दिव्यांग आयोग का गठन किया जाए तथा उसका अध्यक्ष दिव्यांग को ही बनाया जाए, दिव्यांग जनों को 300 यूनिट बिजली हर मानसिक फ्री दी जाए तथा उनका बिजली कनेक्शन निशुल्क किया जाए, दिव्यांग एक्ट 2016 सभी प्रावधानों में लागू किया जाए, सभी गरीब दिव्यांग जनों के सरकारी आवास,अंत्योदय कार्ड,आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए,जनपद बिजनौर के जिला उद्योग केंद्र,एवं खादी ग्रामोद्योग पर दिव्यांगों की ऋण आवेदन मंजूर कर बैंकों को भेजे जाएं, सभी परिवहन चालक परिचालक दिव्यांगों को देखकर बस नहीं रोकते दिव्यांगों को देखकर बस रुकवाई जाए दिव्यांगों के साथ चालक परिचालक द्वारा की जा रही अभद्रता की जाती है उसको रुकवाया जाए।
*बाक्स*
दिव्यांग जनों की थाना स्तर पर 24 घंटे के अंदर सुनवाई की जाए– एम आर पाशा
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने अवगत कराया कि दिव्यांग जनों पर परिवार व अन्य का उत्पीड़न बढ़ रहा है दिव्यांगजन जब अपनी शिकायत लेकर थाने जाता है तो पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करती और उन्हें लूला लंगड़ा कहकर थाने से भगा देती है दिव्यांग जनों की थाना स्तर पर ही सुनवाई 24 घंटे के अंदर की जाए तथा दिव्यांग जनों की सुनवाई के लिए एक एस आई की तैनाती की जाए।
*बाक्स*
प्रदेश सरकार दिव्यांग जनों के बच्चों को दे निशुल्क शिक्षा— एम आर पाशा
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश सरकार से मांग कि दिव्यांग जनों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। ताकि वह अपने बच्चों को शिक्षा दिला सके। वह समाज में सम्मानजनक सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके। और दिव्यांग जनों के बच्चे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें। और अपने मां बाप का नाम भी रोशन कर सके।
*बाक्स*
योगी जी दिव्यांग योजनाओं से वंचित रह रहे हैं डूडा विभाग नीचे शिफ्ट कर दो
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने अवगत कराया कि डूडा विभाग तीसरी मंजिल विकास भवन कार्यरत है उसे नीचे लाया जाए क्योंकि ज्यादातर दिव्यांग जनों का काम डूडा विभाग में पड़ता है और दिव्यांगजन तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते डूडा विभाग में जो योजना प्रचलित हैं उसका लाभ उन्हें नहीं मिल पाता, डूडा विभाग नीचे शिफ्ट किया जाए।
*बाक्स*
सभी कार्यालयों,सभी बैंकों मैं दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर, रैम्प व्यवस्था की जाए — एम आर पाशा
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने अवगत कराया कि सभी कार्यालयों,सभी बैंकों मैं दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर, रैम्प व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग कार्यालय व बैंक में नहीं जा सकता अगर वहां पर व्हीलचेयर और रैम्प की व्यवस्था होगी तो व्हीलचेयर पर बैठकर जा सकता है।
*बाक्स*
भीषण गर्मी में एम आर पाशा ने हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन के साथ प्रशासन को कराया अपनी ताकत का एहसास
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने भीषण गर्मी में दिव्यांगों के साथ हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी किसी के डरने वाला नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि माग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरने में शामिल गजेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद इमरान, रोहित कुमार, जयदेव कुमार, मास्टर शहजाद गोविंदपुर वाले साहे आलम, नकुल कुमार, सत्येंद्र कुमार विकास कुमार सचिन शर्मा, मंगू सिंह, कालूराम सिंह जयवती देवी, गीता देवी, इमराना, रामवती, सरोज देवी आदि उपस्थित रहे।

