
कैथल : राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन 15, 16, 17 सितंबर को किया। जिसके तहत हरियाणा के सोनीपत मे हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैथल जिले के 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन सोनीपत के ऋषिकुल विद्यापीठ में किया। ताइक्वांडो कोच देशराज व विक्रांत टाइगर ने बताया कि महक ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर अपना कब्ज़ा जमाया है। महक ने गोल्ड मेडल जीत कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। महक ने प्रथम स्थान व नीतू, गुरप्रीत, कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रूबी, दिशू, कोमल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कोच विक्रांत टाइगर ने बताया कि महक ने 22 किलो भार वर्ग में फाइनल मे पानीपत की खिलाड़ी को लगातर दो राउंड में पराजीत किया। महक काफी प्रतिभाशाली लड़की है और उन्हें उम्मीद है कि वह नेशनल में भी गोल्ड मेडल जीत कर लायेगी।महक का नेशनल स्कूली प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया है। कोच विक्रम ने बताया कि विक्रांत मिक्स मार्शल आर्ट अकेडमी, राज मार्शल आर्ट क्लब व जीत स्पोर्ट्स एकेडमी अब एक मंच पर आने वाली है। जिले के खिलाड़ियों को इसका फायदा होगा। कोच विक्रांत टाइगर और देशराज दोनों ही बहुत काबिल कोच हैं। दोनों ने एक ही गुरु से तालिम ली है, अब हमारी अकेडमी में शानदार ऐथलीट तैयार होंगे। इससे खिलाड़ियों में खुशी का माहोल है। महक ने केक काट कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कोच देशराज, कोच विक्रांत टाइगर, विक्रम कादियान एवं कराटे कोच वंदना, सुखविंदर, बलराज रामफल, साहित अन्य लोग मौजुद रहे।


