
देहरादून : “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन ने राजपुर रोड स्थित जी.जी.आई.सी इंटर कॉलेज की एन.सी.सी. (NCC – राष्ट्रीय कैडेट कोर) के सहयोग से छायादार पेड़ एवं फलदार पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन की अध्यक्षा सोनू बिष्ट, सचिव रविंद्र सिंह पडियार, जी.जी.आई.सी की एन.सी.सी. की कैप्टन मीनाक्षी रावत एवं एन.सी.सी. के सीनियर आंचल, मोहिनी, राधिका, सृष्टि पवार, अंशु, काव्या सेमवाल आदि लोग मौजूद रहे।



