उत्तराखंडदेहरादून

पुलिस कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन।

देहरादून : आज दिनांक 30-09-2026 को एसएसपी देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा।

विदाई समारोह के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया।

*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है*

1- नजाकत अली, अग्निशमन अधिकारी

2- राजेन्द्र सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक ना0पु0

3- गजेन्द्र सिंह, अपर उप निरीक्षक ना0पु0

4- राजेन्द्र सिंह चौधरी, अपर उप निरीक्षक ना0पु0

5- गिरीश चन्द्र सिंह, अपर उप निरीक्षक स0पु0

विदाई समारोह के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वितीय/नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button