उत्तर प्रदेश

90 लाख की अवैध शराब बरामद,एसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत।

ब्रेकिंग चंदौली

खबर यू पी के चंदौली से है जहा पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार द्वारा जनपद मे शराब व मादक पदार्थ की तस्करी करने कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ऑप) चन्दौली व क्षेत्राधिकारी नौगढ चन्दौली के पर्यवेक्षण मे शराब तस्करी गिरोह के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे थाना नौगढ की पुलिस व जनपद चन्दौली की स्वाट टीम/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि एक D.C.M. मे धान के भूसी की बोरियों के बीच शराब तस्करों द्वारा शराब लादकर बिहार बेचने हेतु ले जाया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर थाना नौगढ के जयमोहनी बार्डर के पास भारी मात्रा मे इम्पीरियल ब्लू की नाजायज अंग्रेजी शराब की बरामद की गयी जिसकी कीमत लगभग,90 लाख रुपये बताई गई है साथ ही 2 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

रिपोर्ट : शमशेर चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button