दिल्लीराष्ट्रीय

वेतन न मिलने से नाराज मार्शलों का सचिवालय पर धरना प्रदर्शन।

दिल्ली : वेतन न मिलने से नाराज बसों में तैनात मार्शलों ने सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। डीटीसी बसों में तैनात रहने वाले मार्शलों को तीन और क्लस्टर में तैनात मार्शलों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। धरने का नेतृत्व कर रहे सचिन का कहना है कि अधिकांश मार्शल किराए पर रहते हैं। वेतन न मिलने के कारण अधिकांश लोग उधार लेकर अपना घर खर्च चला रहे है लेकिन यह स्थिति कब तक रह सकती है। ऊपर से हमे हटाने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली में डीटीसी बसों में तैनात रहने वाले मार्शल जब सैलरी नहीं मिलने से नाराज होकर सड़क पर उतरे तो इस प्रदर्शन में महिला मार्शल भी नजर आईँ। महिला मार्शलों का कहना है कि सैलरी नहीं मिलने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। इन मार्शलों का कहना है कि जब दिल्ली में बाढ़ आई थी तब उस वक्त भी उन्होंने अपना योगदान दिया था लेकिन दिल्ली सरकार उसे भी याद नहीं रख रही हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इन मार्शलों को बताया गया था कि एक हफ्ते के अंदर उन्हें पैसे मिल जाएंगे। लेकिन वेतन नहीं मिलने पर आखिरकार इनका गुस्सा फूट पड़ा और वो सड़क पर उतर आए। कई मार्शलों का यह भी कहना है कि उनके परिजन उनसे कहने लगे हैं कि अगर सैलरी नहीं मिल रही तो वो नौकरी छोड़ दें। बता दें कि बसों में तैनात यह मार्शल नागरिक सुरक्षा के लिए काफी अहम होते हैं। महिला सुरक्षा के अलावा यह मार्शल कई बार बस में यात्रा करने वाले नागारिकों की अहम मदद भी करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button