उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

एसएफआई डी.ए.वी इकाई द्वारा आयोजित की गई भगत सिंह शतरंज प्रतियोगिता।

देहरादून : एसएफआई डी.ए.वी. इकाई द्वारा आयोजित भगत सिंह शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुआ, एसएफआई शतरंज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के बीच बढ़ते नशे, डिप्रेशन के नकारात्मक प्रभावो से लड़ने के लिए शतरंज जैसे खेलों को खेलने का संदेश दिया गया, एस एफ आई ने कार्यक्रम के माध्यम से देश में बढ़ती नफरत राजनीति और साम्प्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करने का संदेश युवाओं को दिया।

चेस जैसे खेलों को खेलकर युवा अपनी ऊर्जा को सही जगह इस्तेमाल कर सकते है और तार्किक विचार को बढ़ावा दे सकते है, जिसके पश्चात डी ए वी इकाई अध्यक्ष अमन सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस प्रकार सभी छात्र नशे की तरफ बढ़ते चले जा रहे है, उसी के खिलाफ एसएफआई छात्र संगठन छात्रों के बीच में जाकर लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार कर रहा है।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए खेल को शुरू किया गया जिसमें 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । इसके साथ ही एसएफआई के सभी साथियों द्वारा भगत सिंह के विचारों को रखते हुए एक जनगीत प्रस्तुत किया गया, खेल आगे बढ़ता गया शतरंज के सभी खिलाड़ियों ने अपनी अपनी रणनीति अपनाई परंतु सेमीफाइनल में 4 प्रतिभागी ही पहुंच पाए, खेल समाप्त हो चुका था और जिसमे से अभिषेक नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और पुनीत उपविजेता रहे।

इसी अवसर पर कार्यक्रम में एसएफआई राज्य कमेटी अध्यक्ष नितिन मलेठा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र परमार एसएफआई देहरादून जिला अध्यक्ष मनोज कुंवर, जिला उपाध्यक्ष अयाज , डीएवी इकाई सचिव साक्षी रावत ,इकाई उपाध्यक्ष शुभम कंडारी, मयंक, मुकुल, कनिका,कुमकुम,राजेंद्र,अनिकेत,तरुण नविषा, हर्षिता, अंजली,पियूष आदि लोग उपस्थित रहे । इसी के साथ डीएवी इकाई सचिव साक्षी रावत ने अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button