उत्तराखंडगढ़वालराजनीति

डीके पाल को पार्टी ने किया 6 वर्षों के लिए निष्काषित।

देहरादून : आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने पार्टी संगठन में अनुशासन बनाए रखने तथा संगठनात्मक मर्यादाओं के उल्लंघन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता डी.के. पाल के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

पार्टी द्वारा जारी अनुशासनात्मक आदेश के अनुसार डी.के. पाल को पूर्व में भी अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोपों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पार्टी संगठन ने उनकी वरिष्ठता एवं पूर्व योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर भी प्रदान किया था तथा पूर्व में उन्हें क्षमादान देते हुए संगठनात्मक रूप से सुधार का अवसर दिया गया था।

इसके बावजूद पार्टी के अनुसार, पूर्व में दिए गए अवसर के बाद भी उनके व्यवहार एवं गतिविधियों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और पुनः पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करते हुए ऐसी गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई, जिन्हें संगठन के हितों एवं पार्टी की अनुशासन व्यवस्था के विपरीत माना गया।

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के लिए संगठनात्मक अनुशासन सर्वोपरि है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुशासन का पालन अनिवार्य है।

इसी क्रम में पार्टी संगठन द्वारा श्री डी.के. पाल को तत्काल प्रभाव से 6 (छह) वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित पार्टी के सभी पदों एवं जिम्मेदारियों से निष्कासित किया गया है।

पार्टी ने यह निर्णय संगठनात्मक अनुशासन एवं पार्टी व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी के संविधान, अनुशासन एवं संगठनात्मक निर्देशों का पूर्णतः पालन करें और व्यक्तिगत मतभेदों की बजाय संगठन एवं जनहित को प्राथमिकता दें।

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि संगठन में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता अथवा पार्टी विरोधी गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन संगठनात्मक निर्णयों, पार्टी अनुशासन और निर्धारित प्रक्रियाओं का सम्मान करना प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं अनुशासित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं और उत्तराखण्ड के जनहित में संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button