उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

लाइंस क्लब शिवालिक ग्रीन ने इ०का० सौडा सरोली में किया वृक्षारोपण।

देहरादून : लाइंस क्लब शिवालिक ग्रीन देहरादून ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सौडा सरोली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया तथा बच्चों को मिष्ठान्न वितरण करके पर्यावरण को हरा भरा स्वच्छ बनाने हेतु छात्रों को प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सौडा सरोली राम बाबू विमल ने लाइंस क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा छात्र व छात्राओं को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राजेंद्र बिष्ट, अमिता बिष्ट, टी सी माथुर, नितिन आनंद, धीरज राजपूत, जगदीश कोहली, संजीव शर्मा, अशोक रावत, अनिल टौंक, राजेश भंडारी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button