50 हजार का इनामी बदमाश ढालू पुलिस मुठभेड़ में ढेर।

बदायूं/अलीगढ़ : थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत डकैती की घटनाओं में शामिल गिरोह के मास्टरमांइड आरोपी जितेन्द्र उर्फ ढालू (35) को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है. घायल पुलिसकर्मी और अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं लाया गया है. जहां उपचार के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वही, अलीगढ़ में एक बदमाश को हॉफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ ढालू उपरोक्त पर बदायूं के साथ-साथ अन्य जनपदो में भी लूट, डकैती जैसी गंभीर धाराओ में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है. अभियुक्त जितेन्द्र के पास से एक सेमिआटोमेटिक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए है।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध आरोपी बाइक पर आ रहा था, जिसे पुलिस ने टीम ने रोकने की कोशिश की गई तो वह भागने लगा. उसने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस टीम के दो लोग घायल हुए हैं. उपचार के दौरान आरोपी की मृत्यु हो गई. सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल घायल है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त डकैती की घटनाओं में वांछित था. आरोपी पर डीआईजी बरेली ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था. आरोपी पर नोएडा और अमरोहा में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. अभियुक्त के पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस समेत ज्वेलरी भी बरामद हुई है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल: अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान वह घायल हो गया. वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी की पहचान सुभान निवासी नगला पटवारी थाना क्वार्सी के रूप में रूम में हुई है।

