राजस्थान

दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल।

बीकानेर : डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आज सोमवार को ट्रक और कार की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जो हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे। मृतकों में हरियाणा, फतेहाबाद के मताना गांव के निवासी ओमप्रकाश विश्नोई, उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), पुत्री प्रमिला, रोनित, यशवी (10) और खुशी (छह) शामिल हैं। दो वर्ष की तनवी गंभीर रूप से घायल हुई है।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग बीकानेर के मुकाम में बिश्नोई समाज के गुरु जम्भेश्वर के समाधि स्थल के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार से शव बाहर निकाले। घायल बच्ची को श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया। सभी शव सेवादारों की मदद से श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में रखवाये गये हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मताना गांव के सरपंच दलबीर वर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश 30 मई को ही फतेहाबाद के डीडीपीओ कार्यालय से सीनियर अकाउंटेट पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मृतकों में ओमप्रकाश सहित उनकी पत्नी, दो पुत्री, दोहती और पौते की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button