मुख्यमंत्री ने किया रामनवमी पर दो दिन अवकाश।

लखनऊ : रामनवमी पर अवकाश को लेकर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. इस बार रामनवमी पर दो दिन छुट्टी रहेगी. सीएम योगी ने आदेश दिया है कि 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च को भी यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
पहले यह छुट्टी सिर्फ 26 मार्च को ही थी, लेकिन इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है. ऐसा जनभावना और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निर्णय लिया गया है. रामनवमी पर अनुमान है कि लाखों श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ेंगे. इसी के मद्देनजर लगातार दो दिन अवकाश रहेगा.उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने संवेदनशील निर्णय लिया है. पहले से घोषित 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश अब 27 मार्च को भी बढ़ा दिया गया है।
इस फैसले से राज्य में लगातार दो दिन (26 और 27 मार्च) की छुट्टी रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिरों में दर्शन करने और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने की पूरी सुविधा मिल सकेगी.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया है. खासतौर पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर समेत प्रदेश के प्रमुख राम मंदिरों और अन्य मंदिरों में लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि रामनवमी की नवमी तिथि 26 मार्च को दोपहर में शुरू होकर 27 मार्च को सुबह तक रहेगी. अयोध्या समेत कई जगहों पर उदयातिथि के अनुसार मुख्य उत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा. जनभावना का सम्मान करते हुए सरकार ने 27 मार्च को अतिरिक्त अवकाश घोषित कर भक्तों की आस्था और सुविधा को प्राथमिकता दी है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह निर्णय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लिया गया है. 26 मार्च को पहले से घोषित छुट्टी के साथ अब 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को रामनवमी के पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।
अयोध्या धाम, फैजाबाद समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस, प्रशासन और स्थानीय अधिकारी भक्तों की सुविधा के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर है,यह फैसला योगी सरकार की आस्था और जनसेवा की भावना को दर्शाता है. रामनवमी के मौके पर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
सरकार ने साफ संदेश दिया है कि आस्था के सम्मान में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी. प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्णय से न केवल श्रद्धालु लाभान्वित होंगे, बल्कि रामनवमी का पर्व पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जा सकेगा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।



