
देहरादून : दिनांक 05-01-2026 को कोतवाली डालनवाला पर वादी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी भाजपा द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि सुरेश राठौर, पूर्व विधायक ज्वालापुर विधानसभा हरिद्वार व एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के द्वारा कुछ राजनैतिक पार्टियों से मिलीभगत कर सुनियोजित रुप से आपराधिक षडयंत्र रचते हुए झूठी व मनगढंत ऑडियो व वीडियो बनाकर वादी, उनकी पार्टी एंव अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने, झूठी ऑडियो व वीडियो का आपसी वार्तालाप करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव व दंगे फैलाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में दी गई। तहरीर के आधार पर दिनांक 05-01-2026 को कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0- 04/2026 धारा- 61(2)/336(4)/353(2)/356(3) बीएनएस व 66(डी),66(ई) आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये, विवेचक द्वारा दौराने विवेचना बयानात/साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर अभियुक्त सुरेश राठौर के विरूद्ध विवेचना में धारा 308(6) बीएनएस का अपराध पाये जाने पर विवेचना में 308(6) बीएनएस की वृद्धि की गयी व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश राठौर को दिनांक 14-06-2026 को मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, मां0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सुरेश राठौर पुत्र स्व0 श्री झड़िया सिंह निवासी- सी: 77। शास्त्रीनगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार (पूर्व विधायक ज्वालापुर) उम्र- 66 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- निरी० संतोष सिंह कुंवर, प्रभारी कोतवाली डालनवाला
2- निरी० नरेन्द्र सिंह गहलावत, पुलिस कार्यालय, देहरादून
3- व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला,
4- उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक,
5- का0 आदित्य राठी
6- का0 जगमोहन सिंह राणा



