
देहरादून : बहुजन समाज पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचन्द खण्डूरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी उनके निधन को राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति मानती है।
अपने शोक संदेश में बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि स्वर्गीय खण्डूरी ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्य, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, सिंचाई, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में उठाए गए कदम सदैव याद किए जाएंगे।
पार्टी ने उनके सादगीपूर्ण जीवन और जनता के प्रति समर्पित सेवा भावना को स्मरणीय बताया। बहुजन समाज पार्टी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि खण्डूरी का जनहितैषी व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
बहुजन समाज पार्टी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करती है।



