उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

चेकपोस्ट स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का संदीप सैनी ने किया निरीक्षण।

देहरादून  : संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून  संदीप सैनी द्वारा एआरटीओ कार्यालय रुड़की, नव-निर्माणाधीन कार्यालय भवन एवं नारसन चेकपोस्ट स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय व्यवस्थाओं, जनसुविधाओं, सड़क सुरक्षा एवं विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रथम चरण में महोदय द्वारा एआरटीओ कार्यालय रुड़की के पुराने कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में लंबे समय से खड़े बंद प्रकरणों से संबंधित वाहनों को तत्काल हटाने अथवा उनकी नीलामी की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत कार्यालय के विभिन्न पटलो का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक पटल पर रखी गई पटल पंजिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा समस्त पंजिकाओं को अद्यतन रखने हेतु संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण उपरांत कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेते हुए महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक कार्य जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाए तथा आमजन के कार्य सरलता, सुगमता एवं शीघ्रता से पूर्ण होना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यालय में अनुशासन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।

द्वितीय चरण में महोदय द्वारा एआरटीओ कार्यालय के नव-निर्मित/निर्माणाधीन भवन एवं उससे संबंधित निर्माणाधीन एप्रोच रोड का निरीक्षण किया गया। उक्त एप्रोच रोड हेतु वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग द्वारा परिवहन विभाग की सीलिंग/सीमांकन की कार्यवाही संपादित की गई।

इस अवसर पर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क का निर्माण इस प्रकार किया जाए जिससे वाहनों का आवागमन सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बना रहे तथा भविष्य में किसी प्रकार की जाम की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग के प्रस्तावित “परिवहन थाना” की स्थापना के संबंध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर अथवा उसके आसपास उपलब्ध उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन करते हुए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए तथा भूमि चयन के साथ-साथ एप्रोच रोड का प्रस्ताव भी सम्मिलित किया जाए, जिससे भविष्य में विभागीय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

तृतीय चरण में द्वारा नारसन चेकपोस्ट स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नव-निर्मित दिव्य प्रतीक्षालय एवं यात्रियों हेतु उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया गया। वहाँ उपस्थित यात्रियों एवं वाहन चालकों से संवाद स्थापित कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कार्य सरलता, पारदर्शिता एवं शीघ्रता के साथ किया जाए तथा किसी भी यात्री अथवा वाहन चालक को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। महोदय ने सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन एवं जनसुविधा को विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विभागीय व्यवस्थाओं को आधुनिक, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button