नई दिल्ली

हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव का आयोजन।

नई दिल्ली। विवेक जैन। रोहिणी सेक्टर 11 के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल द्वारा पंजाबी बाग क्लब ऑड़िटोरियम में स्कूल के वार्षिक उत्सव 2026 और ग्रेजुएशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, स्कूल यात्रा केे सुमित वर्मा, एक्टर जुनैद खान, प्रधानाचार्य पूजा सभरवाल, नटराज आर्ट के डाक्टर लक्की कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बच्चों के ग्रेजुएशन समारोह का भी शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना समीक्षा सुनीता गुप्ता की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आये अतिथियों ने छोटे-छोटे बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और प्रस्तुति की जमकर सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल एक अग्रणी शिक्षण संस्थान है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संस्कारों का समावेश कर बच्चों को एक मजबूत भविष्य के लिए तैयार किया जाता है।

कार्यक्रम के अन्त में बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये और उनको पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता व विद्यालय प्रबंधन समिति ने आये सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी प्रसिद्ध कोरियोग्राफर पारूल वर्मा उर्फ पॉल सर द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button