उत्तर प्रदेशराजनीति

श्रीमद् भागवत कथा में भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ का हुआ सम्मान।

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर पन्द्रह स्थित साईं मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा नेता व एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ व समाज सेवी सुनील यादव का सम्मान किया गया।

अमृतीश्य वीरांगना फाउंडेशन एवं होमली डेजर्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही श्रीमद भागवत कथा गोकुलधाम हरिद्वार की पीठाधीश्वर पूजनीय कृष्णा संजय जी महाराज जीके श्रीमुख से 20 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।

कथा में पहुंचे एमएलसी प्रतिनिधि व भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ व समाज सेवी सुनील यादव को कथा वाचक पूजनीय कृष्णा संजय जी महाराज जी ने अपने कर कमलों से पटका पहनकर एवं राधा कृष्ण जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर अमृतीश्य वीरांगना फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती अमृता मौर्य, अशोक मौर्य, अनुराग तुलस्यान, सोनल तुलस्यान, सहित अनेक गणमान्य लोगो सहित हजारों सनातनी महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button