उत्तराखंडदेहरादून

16 व 17 को आयोजित होगा फैडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन।

देहरादून : उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाईज फैडरेशन के प्रांतीय अधिवेशन के लिए उत्तराखंड शासन में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के अपर सचिव ने दो दिवसीय अधिवेशन के लिए सम्यक विचारोंपरांत विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करते हुए फैडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन करने की स्वीकृति प्रदान की है।

आपको बता दें कि 31 अक्टूबर 2025 को फैडरेशन के अध्यक्ष करमराम सेवानिवृत हो गए थे। फैडरेशन की नियमावली के अनुसार नियमित संवर्गीय पदाधिकारी कार्मिक ही फैडरेशन का सदस्य हो सकता है, इसलिए फैडरेशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह बुटोइया के पास नियमानुसार अध्यक्ष का दायित्व आ गया था।

फैडरेशन की नियमावली के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने से एक महापूर्व ही अधिवेशन की तैयारी शुरू की जानी होती है। 12 फरवरी 2026 को कार्यकाल पूर्ण हो गया है, डॉ बुटोइया ने उत्तराखंड शासन एवं कार्मिक विभाग सहित मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून का भी आभार ज्ञापित किया है।

प्रांतीय अधिवेशन में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलने के लिए और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान व्यवस्था के लिए 13 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, प्रांतीय अधिवेशन मनोरंजन सदन तृतीय, यमुना कॉलोनी, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है।

प्रांतीय स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक के सभी पदाधिकारी सहित 2000 अधिकतम प्रतिभागियों हेतु शान द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button