नई दिल्ली

अब प्लेटफार्म पर घूम-घूम कर टीटीई देंगे टिकट।

नई दिल्ली : त्योहारों के मौसम में रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ रहती है। दशहरा, दीपावली और छठ जैसे अवसरों पर यात्री घंटों टिकट काउंटर की लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। इस परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक नई पहल की है, जो यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अब टिकट लेने के लिए काउंटर पर दौड़ने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि टिकट खुद आपके पास प्लेटफार्म पर आ जाएगा। इस नई व्यवस्था को एम-यूटीएस (मोबाइल अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम) नाम दिया गया है, जिसे लखनऊ मंडल में शुरू किया गया है।

एम-यूटीएस एक मोबाइल टिकटिंग मशीन है, जो रोडवेज बसों में इस्तेमाल होने वाली हैंडहेल्ड मशीन जैसी है। यह हल्की और बिना तार वाली मशीन है, जिसे रेलकर्मी आसानी से लेकर प्लेटफार्म पर घूम सकते हैं। यात्री रेलकर्मी को गंतव्य स्थान बताएंगे और मशीन से वहीं पर टिकट प्रिंट होकर मिल जाएगा। इससे यात्रियों को लंबी कतारों से बचत होगी और अचानक यात्रा करने वालों को तुरंत टिकट मिल सकेगा।

उत्तर रेलवे ने इस व्यवस्था को पहले चरण में चार प्रमुख स्टेशनों पर लागू करने का निर्णय लिया है। चारबाग रेलवे स्टेशन (लखनऊ), अयोध्या रेलवे स्टेशन, वाराणसी रेलवे स्टेशन, प्रयागराज जंक्शन चारबाग। अयोध्या और वाराणसी स्टेशनों पर 10-10 मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि प्रयागराज जंक्शन पर 5 मशीनें दी जाएंगी। इस तरह कुल 35 एम-यूटीएस मशीनों से शुरुआत होगी।

यूनिफार्म पहने रेलकर्मी अब प्लेटपफार्म पर सीधे यात्रियों के पास आएंगे और एम-यूटीएस मशीन से तुरंत टिकट काटकर देंगे। यात्रियों के पास भुगतान के दो विकल्प होंगे-नकद और यूपीआई। यह नई सुविधा लंबी कतारों और भीड़ से राहत देगी, यात्रा को आसान बनाएगी और डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा देगी। अब त्योहारों और व्यस्त समय में भी टिकट लेना सरल और तेज होगा।

त्योहारों की भीड़ में लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। तुरंत यात्रा करने वालों को आसानी से टिकट उपलब्ध होगा। प्लेटपफार्म पर ही टिकट खरीदने की सुविधा और डिजिटल पेमेंट का विकल्प होने से समय और परेशानी दोनों की बचत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button