उत्तर प्रदेश

सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, तीनों की मौत।

गाजियाबाद  : सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन सगी बहनों ने बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना बीती रात की है. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें बालकनी में आई एक दूसरे के हाथ पकड़ा और बालकनी से नीचे छलांग लगा दी. गिरने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकाल आए. तीनों बहनों को खून में देख पड़ोसी हैरान रह गए. मृतक तीनों बहने नाबालिग बताई जा रही है।

तीनों बहनों गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी के बी 1 टावर में रहती थी. आत्महत्या के पीछे क्या कुछ कारण रहा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना पर पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच चल रही है. नाबालिग बहनों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे. फॉरेंसिक जांच के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट होने की संभावना है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सोसाइटी निवासी राहुल का कहना है, तीनों बहनें कोरियन गेम खेला करती थी. कोरिया गेम में विभिन्न प्रकार के टाक्स दिए जाते थे. माना जा रहा है कि गेम में कोई टास्क दिया गया था. जिसके चलते तीनों नाबालिक बहनों ने सुसाइड किया है. हालांकि, आत्महत्या के पीछे क्या कुछ कारण रहा इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

अतुल सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन ने बताया कि 4 फरवरी 2026 को रात्रि करीब 02.15 बजे पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई थाना टीलामोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट नं0 907 की नवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियों के कूदने की और मौके पर ही जिनकी मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई. मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो तीन बच्चियां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी. जिनको एम्बुलेंस द्वारा 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया. जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button