उत्तर प्रदेश

11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ का आयोजन।

योग पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उपस्थित विद्यार्थियों ने जीते कई पुरस्कार।

लखनऊ : ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व जागरूकता कार्यक्रम अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा दिनांक 14 जून 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, निगोहा, मोहनलालगंज, लखनऊ के अध्यक्ष श्री आनंद शेखर सिंह जी के सहयोग से संस्थान के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ई0 योगेश कुमार, निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय योग पाँच हजार वर्षों से भी अधिक पुराना है व विश्व को दिया गया एक अमूल्य तोहफा है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने योग दिवस को पूरी दुनिया में मनाने के लिए प्रेरित किया है, योग करने से तन के साथ मन भी स्वस्थ्य रहता है, यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में योग को अपना ले तो काफी रोगों से मुक्ति मिल सकती है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप श्री केके सिंह, पूर्व कुलपति, कानपुर ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा की योग जीवन का सबसे बढ़िया और अच्छा साधन है जो निःशुल्क हम सभी के स्वास्थ्य को बनाये रखता है, हम सभी को नियमित योग करना चाहिए और माननीय प्रधानमंत्री जी के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए |

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री जय सिंह ने बताया की आज का दिन हर एक के जीवन में सुधार लाने की शुरुआत का दिन है यदि नियमित योगाभ्यास किया जाय तो हर रोगों से मुक्ति मिल सकती है | माननीय प्रधानमंत्री जी की भी सोच है कि योग को सभी के जीवन में अपनाकर देश को निरोग व रोगमुक्त रखा जाये। योग को विश्व पटल पर जो ख्याति प्राप्त हुई है वह सिर्फ और सिर्फ माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों का परिणाम है।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित योग सत्र में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग प्रशिक्षक श्री सागर सैनी द्वारा योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताने के साथ साथ योगाभ्यास भी कराया, जिसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाँति, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार व शवासन इत्यादि प्रमुख आसन रहे।

इस अवसर पर कॉलेज के ग्रुप निदेशक, श्री आलोक कुमार शुक्ला, श्री एस पी शाक्य, पूर्व प्राचार्य, श्री प्रवेश नारायण सिंह, प्रोफेसर ने भी इस कार्यक्रम में संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में ई0 अभिषेक सिंह, कुलसचिव ने सभी अतिथियों व् योग प्रेमियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन दिया और कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से ही शरीर व मन को निरोग रखा जा सकता है। हर बीमारी से बचा जा सकता है |

इस कार्यक्रम में योग पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजयी प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर सचिन सिंह, लक्ष्मण शर्मा,अमन, जितेंद्र पाल, दीप चंद्र, अरुण शर्मा, विपिन कुमार सहित सैंकड़ों आमजन व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button